चुनाव आयोग ने गुरुवार को देशभर में मतदाता सूचियों को और ज्यादा स्पष्ट और सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे फेज की घोषणा कर दी है। SIR यह प्रक्रिया 15 जून के बाद से पंजाब में शुरू हो जाएगी । यह ऐलान पंजाब में होने वाला 2027 चुनाव से पहले कि जा रही है

तीसरे फेज के तहत हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड, आध्रंप्रदेश, तेलंगाना, पंजाब समेत 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन घर घर जा कर किया जाएगा। वही हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, और लद्दाख में मौसम और जनगणना के दूसरे फेज को देखते हुए SIR के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी। सबसे पहले ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में 30 मई से 28 जून तक घर-घर सत्यापन अभियान चलेगा ।

चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे फेज की SIR प्रक्रिया में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात होंगे। BLO की मदद के लिए राजनीतिक पार्टियों की तरफ नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी शामिल रहेंगे। आयोग ने बताया कि SIR के पहले दो फेज में करीब 59 करोड़ मतदाताओं को कवर किया गया था।

 

 

Related Posts