मीडिल ईस्ट में जारी संघ/र्ष के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप कितने बार अपने बयानों को लेकर पलट चुके है यह कहना मुश्किल है कल ट्रंप ने कहा था कि रात में वे ईरान पर बड़े ह/म/लें करने वाले है वही आज ट्रम्प ने 5 घंटे बाद सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के खिलाफ नए हवाई ह/मले करने का फैसला रद्द कर दिया है। उनकी ईरानी लीडरशिप से बातचीत काफी आगे बढ़ गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ यु/द्ध खत्म कर दिया है। एक वर्चुअल रैली में ट्रम्प ने यह बात कही। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।

वही ईरान ने ट्रम्प के इस दावे को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि शांति समझौते पर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।

इससे पहले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील को मंजूरी कर लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते पर इसी सप्ताह यूरोप में साइन हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इसमें शामिल होंगे।

 ओमान तट के पास टैंकर MT सेत्तेबेल्लो पर हुए हमले की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने निंदा की है। इस हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौ/त हुई थी।

Related Posts