चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
उन्होने नगर निगम को पत्र लिख कर दावा किया कि
उन्हें उग्र/वादी और खालि/स्तान समर्थकों की ओर से धमकि/यां मिल रही है।
उन्होने लिखा पत्र में की मुझे लगातार थ्रेट मिल रहें है कई बार जान से मारने के ईमेल भी मिल चुके है।
मुझे अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराए। मेयर की सुरक्षा में पहले ही 2 पुलिस कर्मी तैनात है.
मेयर सौरभ जोशी के कार्यकाल का लगभग 1 वर्ष है जबकि उनका लगभग आधा समय पूरा हो चुका है
ऐसे में उनके सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग पर सवाल उठ रहें है।
अब उनका यह पत्र सभी संबंधित अधिकारियों तक पहुंच गया है सुरक्षा एंजेसियां और पुलिस विभाग से रिपोर्ट मांगी जा सकती है
खतरे के आंकलन के बाद ही तय होगा कि मेयर की सुरक्षा बढ़ाई जाए या नही।


