टीम इंडिया के स्टार पूर्व कोच महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने बतौर खिलाड़ी कई रिकार्ड्स बनाए। अब उनके छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया।
बतादें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम की घोषणा की। इस दौरे पर तीन वनडे और दो बहु-दिवसीय मैच खेले जाएंगे।
राहुल के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है.
राहुल द्रविड़ को आउट करने में अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे. उनके बेटे भी उनकी राह पर हैं,
जो नेशनल लेवल पर अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं.
अन्वय द्रविड़ ने आयु वर्ग क्रिकेट में डोमेस्टिक लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया।
अन्वय द्रविड़ दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं ।


