पंजाब सरकार का दुकानदारों को दिवाली का तोहफा
पंजाब सरकार ने दुकानदारों को दिवाली का तोहफा देते हुए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना शुरू की है। इसके तहत नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों की दुकानों पर लंबे समय से किराये या लीज पर कारोबार कर रहे पात्र दुकानदार मालिकाना हक पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।


