वन्यजीव संरक्षण के लिए वनतारा का मेडागास्कर से 10 साल का करार
वन्यजीवों की सुरक्षा और तस्करी पर रोक लगाने के लिए वनतारा ने मेडागास्कर सरकार के साथ 10 साल का समझौता किया है। इसके तहत विदेशों में पकड़े गए मेडागास्कर के वन्यजीवों को वापस उनके देश पहुंचाने, इलाज कराने और अनुकूल परिस्थितियों में प्राकृतिक आवास में छोड़ने में मदद की जाएगी।


