भारतीय रेलवे की ओर से जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल वीरवार को जम्मू और श्रीनगर के बीच 20-कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह भी  मौजूद थे।

अब जम्मू और श्रीनगर के बीच 20-कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ हो गया है। यह हाईटेक सुपरफास्ट ट्रेन 2 मई से नियमित सेवा शुरू करेगी। यह वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसके साथ वंदे भारत ट्रेन कुल 267 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।  मंगलवार को इस मार्ग पर कोई ट्रेन सेवा नहीं होगी ।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 जून 2025 को कटरा और श्रीनगर के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया था। अब इस सेवा को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक विस्तारित किया जा रहा है। यह केंद्र शासित प्रदेश की दोनों राजधानियों के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा है । इस ट्रेन के शुरु होने से यात्रियों को कम समय में बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

Related Posts