भयंकर गर्मी से जुझ रहें लोगों के लिए आज का दिन राहत लेकर आया है। बारिश ने लोगो को  तपती गर्मी से राहत दिलाई वही पंजाब में भी बारिश शुरु हो गई जिस वजह से पंजाब के मोहाली का मौसम सुहावना हो गया, ठंडी हवाओं के साथ बारिश की फुआरों ने गर्मी के तपन को कुछ कम कर दिया।

दिल्ली-NCR में भी मौसम ने कुछ यू-टर्न लिया है। दिल्लीवासियों के लिए गुरुवार का दिन राहत लेकर आया है। राजधानी में दोपहर के समय आसमान में घने बादल छाए और तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं इसके बाद जबरदस्त बारिश और ओलावृष्टि शुरु हो गई। पिछले कई दिनों से देश के सभी राज्यों को लगातार गर्मी के कहर का सामना करना पड़ रहा था।

अब लोगों को बारिश से भीषण गर्मी से निजात मिली है। दिल्ली में मौसम को देखते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ।बारिश के बाद शाम के समय तापमान लुढ़क कर 32-33 डिग्री तक आ गया है, जिससे उमस और गर्मी कम हुई है।  कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में कई जगह पारा 40 से 46°C के बीच रहा। हालांकि, आंधी और हल्की बारिश से कई इलाकों में तापमान 2 से 3°C तक घट भी गया।

 

Related Posts