चंडीगढ़ से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्य सरकार पर तीखा ह/म/ला बोला है। उन्होंने बे/अद/बी कानून को लेकर सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की है। रंधावा ने सवाल उठाया कि क्या यह कानून प्रभावी तरीके से लागू होगा या फिर “खरड़ से चंडीगढ़ पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ देगा।”

उन्होंने कहा कि बेअ/दबी से जुड़े पुराने मामलों को भी इस नए कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए, ताकि पी/ड़ितों को न्याय मिल सके। साथ ही, चंडीगढ़ ट्रांसफर किए गए मामलों पर इस कानून के लागू होने को लेकर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

रंधावा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिं/ता जताते हुए आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में गैंगस्टर सक्रिय हैं। गुरदासपुर में हाल ही में हुई बड़ी लू/ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

उन्होंने पुलिस व्यवस्था और जेल प्रशासन पर भी सवाल उठाए और कहा कि आम लोगों में डर का माहौल बन रहा है।

अंत में रंधावा ने कहा कि पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और लोगों का भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने जरूरी हैं।

Related Posts