भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में है। अक्षय तृतीया के दिन दोनों ने पांचवी बार प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की।
विराट और अनुष्का के वृंदावन से कई वीडियो भी सामने आए हैं, दोनों प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहंचे हैं. जो खूब चर्चा बटोर रहे हैं.
दोनों ने महाराज जी के दरबार में पहुंचकर आम लोगों संग बैठकर प्रवचन सुना. विराट और अनुष्का की सादगी की लोग सोशल मीडिया पर काफी तारीफ कर रहे हैं.
20 अप्रैल को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे और वराह घाट पर स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज मुलाकात की।
इस दौरान उन्होने प्रवचन भी सुना और प्रेमानंद महाराज का आशिर्वाद लिया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के गले में तुलसी की माला ने भी काफी सुखिर्या बटोरी है।


