दिल्ली सरकार सोमनाथ यात्रा आयोजित करने जा रही है। इस यात्रा में दिल्ली सरकार ने बाबा सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन चलाई  है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – सोमनाथ यात्रा” के तहत 1300 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के दर्शन कराने के लिए एक विशेष ट्रेन 30 अप्रैल को यहां से रवाना होगी। इस यात्रा को सनातन संस्कृति और अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जुड़ने का पावन अवसर बताते हुए उन्होने कहा कि सोमनाथ धाम भगवान शिव की अनंत कृपा, सनातन आस्था और भारत की अमर सांस्कृतिक चेतना का दिव्य प्रतीक है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पावन पहल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 1000 वर्षों की अखंड आस्था को समर्पित है और दिल्लीवासियों को अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और हमारी आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का पावन अवसर है.

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारी सरकार द्वारा दिल्लीवासियों के लिए “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-सोमनाथ यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन पहल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 1000 वर्षों की अखंड आस्था को समर्पित है। 30 अप्रैल को दिल्ली के 1300 श्रद्धालुओं को लेकर एक विशेष ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सोमनाथ धाम के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ट्रेन अगले दिन सुबह सोमनाथ पहुंचेगी और एक, दो और तीन मई को श्रद्धालु बाबा सोमनाथ के दर्शन करेंगे और आसपास के अन्य मंदिरों के भी दर्शन करेंगे।

 

 

 

Related Posts