PM मोदी दो दिनों के दौरे पर काशी पहुंचे । पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। बरेका इंटर कॉलेज मैदान में जनआक्रोश महिला सम्मेलन के मंच पर PM मोदी, CM योगी , बीजेपी अध्यक्ष और महिलाएं मौजूद है। PM मोदी ने काशी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
सीएम योगी ने वाराणसी एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बुके देकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने काशी में 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। एक ट्रेन वाराणसी से पुणे के बीच चलेगी। दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू हुई।
प्रधानमंत्री मोदी कल बुधवार को काशी से हरदोई जाएंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सम्मलेन मंच से हर-हर महादेव के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम ने कहा- साथियों, भारत को विकसित बनाने का काम अनवरत चल रहा है। आज की मजबूत स्तंभ नारी शक्ति है। आज एक महायज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। देश के पीएम के तौर पर, काशी के सांसद के तौर पर देश के हित के लिए बड़े लक्ष्य के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। ये लक्ष्य महिला आरक्षण को लागू करना ।


