देश के सबसे बड़े SBI के ग्राहकों के लिए एक जरुरी सूचना ,अगर आप SBI के  ग्राहक है तो आज अपने सारे काम बैंक से कर लें क्योंकि 23 मई से 28 मई तक SBI की सभी शाखाएं बंद रहने वाली है

इसकी एक वजह तो विकेंड है साथ ही  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से  बकरीद के लिए दो  दिन की छुट्टियां और कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिन की हड़ताल है।

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर 25 और 26 मई को देशभर  में दो  दिनों की हड़ताल का ऐलान कर दिया है वही 23 और 24 मई को शनिवार और रविवार है।

देश के कई हिस्सों में 27 मई को बकरीद के कारण बैंक बंद रहेगा जबकि कुछ  हिस्सों मे 28 मई को छुट्टी रहेंगी।

वीकेंड, कर्मचारी संगठन की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के त्योहार के एक साथ पड़ने के कारण 6 दिनों तक ऑफलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रह सकती हैं.

Related Posts