देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है,पंजाब भट्ठी सा तप रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ में दिन और रात का तापमान एक जैसा ही है।
पंजाब के कुछ इलाकों में आज सुबह आंधी तूफान के वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पंजाब में दिन में गर्म हवाएं चलती है जो रात तक बनी रहती है. रात का टंम्प्रेचर भी दिन के बराबर है।
उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके सूरज की भीषण तपिश और जा/नलेवा लू की आग में भट्टी की तरह सुलग रहे हैं
वहीं दूसरी तरफ देश के एक बहुत बड़े हिस्से पर आंधी, तूफान का आफत मंडरा रहा है।
गुरुवार को पटियाला का पारा सामान्य से 4.8 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
पंजाब में सबसे अधिक 45.9 डिग्री का पारा फरीदकोट का रहा।
इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब के छह जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी कर दी है।
इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और फिरोजपुर शामिल हैं।
जबकि पंजाब के बाकी जिलों के लिए भीषण लू चलने का ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है।


