इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Reliance Digital ने अपनी Digital India Sale Crazy Offers (D.I.S.C.O.) शुरू कर दी है। यह सेल 16 अगस्त तक Reliance Digital स्टोर्स, वेबसाइट और MyJio Stores पर चलेगी।
सेल में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर कई ऑफर दिए जा रहे हैं। चुनिंदा प्रोडक्ट पर पुराने सामान की एक्सचेंज वैल्यू बढ़ाने के साथ 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। वहीं कुछ खरीदारी पर दूसरा प्रोडक्ट लेने पर 50 प्रतिशत तक की छूट और बैंक कार्ड, UPI व अन्य भुगतान विकल्पों पर 30,000 रुपये तक की बचत का मौका है।
स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होने वाले विकल्पों से लेकर प्रीमियम मॉडल तक उपलब्ध हैं। चुनिंदा फोन पर 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है।
होम अप्लायंसेज में टीवी, फ्रिज, वॉशर-ड्रायर और वैक्यूम क्लीनर पर भी खास ऑफर हैं। लैपटॉप की खरीद पर एक्सचेंज लाभ और अतिरिक्त वारंटी का फायदा मिलेगा।
कंपनी के अनुसार Reliance Digital देशभर के 800 से ज्यादा शहरों में मौजूद है और 620 से अधिक बड़े स्टोर संचालित करता है।


