रिलायंस फाउंडेशन ने 2026-27 की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत देशभर के प्रथम वर्ष के 5,000 अंडरग्रेजुएट और 100 पोस्टग्रेजुएट छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन के लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।

अंडरग्रेजुएट छात्रों को पूरी पढ़ाई के दौरान 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी, जबकि पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए यह राशि 6 लाख रुपये तक होगी। यूजी स्कॉलरशिप का चयन मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। वहीं पीजी स्कॉलरशिप में अकादमिक प्रदर्शन, योग्यता और अन्य मानकों को ध्यान में रखा जाएगा।

इस योजना की खास बात केवल आर्थिक सहायता नहीं है। चयनित छात्रों को मेंटोरशिप, लीडरशिप डेवलपमेंट, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से बातचीत और नेटवर्किंग का अवसर भी मिलेगा। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ अपने कौशल और करियर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

रिलायंस के अनुसार, अब तक देशभर में 33,000 से अधिक छात्रों को स्कॉलरशिप मिल चुकी है। पिछले साल चुने गए 5,100 छात्र 27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के 1,350 से ज्यादा संस्थानों से थे।

 

Related Posts