पंजाब में धान खरीद का सीजन 2026-27 तेजी से आगे बढ़ रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि अब तक 19,222 किसानों के खातों में करीब 800 करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है।

मंत्री ने बताया कि उन्होंने राज्य के 10 जिलों की अलग-अलग मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया है। इनमें गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और कपूरथला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों या अन्य लोगों की ओर से कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई है।

सरकार ने दूसरे राज्यों से पंजाब में धान लाकर मंडियों में बेचने पर भी सख्ती शुरू कर दी है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है। जलालाबाद में बाहरी राज्य से धान लाने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और मामले की जांच जारी है।

मंत्री ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील की। पंजाब को केंद्रीय पूल के लिए 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। MSP 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय है। सरकार ने 5.09 लाख बारदाना और अक्टूबर के लिए 42,786.68 करोड़ रुपये की CCL की व्यवस्था की है।

Related Posts