चमकौर साहिब: पंजाब में युवाओं को न/शे, गैं/गस्टरवाद और बेरोजगारी से बचाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने ‘जवानी संभाल यात्रा’ के जरिए अपना अभियान शुरू किया है। चमकौर साहिब में यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि आज पंजाब की सबसे बड़ी जरूरत अपनी जवानी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करना है।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के युवाओं को न/शों, गैं/गस्टरवाद, बेरोजगारी और असुरक्षा के माहौल से बाहर निकालना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि ‘जवानी संभाल यात्रा’ का उद्देश्य इन मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करना और पंजाब के भविष्य की रक्षा के लिए आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

पंजाब के हकों, पानी और पहचान की लड़ाई घर-घर तक ले जाएगी कांग्रेस

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब अपने साथ हुई हर बेइंसाफी का जवाब मांगता है। चाहे पंजाब के पानी का मुद्दा हो, कानून-व्यवस्था की स्थिति, न/शों का कारोबार या गैं/गस्टरवाद, कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर पंजाब के अधिकारों और हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब की पहचान उसके महान गुरुओं, पीरों और शहीदों की विरासत से जुड़ी हुई है। पंजाब की एकता, सिखी, पंजाबी संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है।

भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए परगट सिंह ने कहा कि केवल पीली पगड़ी पहनने से कोई भगत सिंह नहीं बन सकता, बल्कि उनके विचारों, सिद्धांतों और त्याग को अपनाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के नेताओं के सामने झुककर मुख्यमंत्री ने पंजाब के हितों को कमजोर किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई भी है। पार्टी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखती है और सभी धर्मों का समान सम्मान करती है।

न/शों और गैं/गस्टरवाद पर ठोस कदम उठाने की जरूरत

परगट सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान पंजाब में कानून-व्यवस्था, न/शों और गैं/गस्ट/रवाद की समस्या ने गंभीर चिंता पैदा की है। राज्य के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर न/शों, गैं/ग/स्टरवाद और बिगड़ी कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए प्रभावी मॉडल पेश किया जाएगा।

चन्नी की ‘जवानी संभाल यात्रा’ को कांग्रेस का समर्थन

परगट सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से निकाली जा रही ‘जवानी संभाल यात्रा’ का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस इस अभियान का संदेश पंजाब के हर गांव, शहर और घर तक पहुंचाएगी।

उन्होंने पंजाब के लोगों, खासकर युवाओं से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद

इस मौके पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, सह-प्रभारी रविंदर दलवी, सूरज सिंह ठाकुर, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद अमर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘जवानी संभाल यात्रा’ के जरिए कांग्रेस ने पंजाब में युवाओं से जुड़े मुद्दों, नशे, बेरोजगारी, गैंगस्टरवाद और राज्य के अधिकारों को लेकर अपनी राजनीतिक मुहिम को आगे बढ़ाने का संदेश दिया

Related Posts