हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय काशी बाई जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।
नायब सिंह सैनी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे अनमोल होता है और उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के साथ कुछ समय बिताया और दिवंगत काशी बाई जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी आत्मीयता और संवेदना प्रकट की।


