पठानकोट: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने आज पठानकोट स्थित स्वामी जगत गिरी आश्रम पहुंचकर गुरदीप गिरी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की तरक्की, खुशहाली, अमन-शांति और सर्वांगीण विकास के लिए अरदास की।

गुरदीप गिरी महाराज जी से मुलाकात के दौरान पंजाब की चढ़दी कला और प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना की गई।

इस अवसर पर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, PCC खजांची एवं पूर्व विधायक अमित विज, विधायक नरेश पुरी, पूर्व विधायक जोगिंदरपाल भोआ और अशोक चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सभी नेताओं ने गुरदीप गिरी महाराज जी से आशीर्वाद लेते हुए पंजाब की बेहतरी, आपसी भाईचारे और प्रदेश की तरक्की के लिए प्रार्थना की।

Related Posts