NTA ने NEET UG 2026 परिक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। 21 जून 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव किए गए हैं.
NTA ने परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी है, जिससे छात्रों को पेपर हल करने के लिए बेहतर समय मिल सकेगा .
इसके साथ ही प्रश्न पत्र में रफ वर्क करने के लिए भी ज्यादा जगह उपलब्ध कराई जाएगी. अब रफ वर्क के लिए 4 पेज मिलेगें।
अब प्रश्न पत्र की शुरुआत में भी रफ वर्क के लिए पेज उपलब्ध होंगे. पहले सिर्फ प्रश्न पत्र के अंत में ही रफ पेज दिए जाते थे।
इससे छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार काम करने में मदद मिलेगी.
NTA के अनुसार ये बदलाव परीक्षा प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं.
NTA ने बताया है कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.
इसमें अटेंडेंस शीट पर साइन करने और परीक्षा से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं का समय भी शामिल रहेगा.


