अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की खबर का सबसे बड़ा असर शेयर बाजार में देखने को मिला
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद की अमेरिका और ईरान दोनो देशों में शांति को लेकर संभावित समझौता हो सकता है
इस खबर का तुरंत और व्यापक असर ग्लोबल बाजार पर देखने को मिला।
खबर के आने के बाद सेंसेक्स 1695 अंक या 2.30% चढ़कर 75,527.95 पर पहुंच गया
इसी तरह, निफ्टी 461.30 अंक या 1.99% चढ़कर 23,622.90 पर बंद हुआ
बैंक निफ्टी में भी बड़ी रैली देखने को मिली, जो 1638 अंक या 2.97 फीसदी चढ़कर 56,800 के ऊपर बंद हुआ
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने बताया है कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच प्रस्तावित समझौता ज्ञापन में प्रतिबंधों को हटाना, होर्मुज में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को समाप्त करना और ईरान के चारों ओर तैनात अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी शामिल है.
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जंग समाप्त करने का समझौता करीब पूरा हो चुका है और इस सप्ताह भर में साइन किए जाएंगे. यह ऐलान ईरान के तेल इंडस्ट्री पर कंट्रोल करने की धमकी दे, कंट्रोल करने की धमकी देने के कुछ ही घंटों के बाद आई ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम तेजी से गिरे हैं, कच्चा तेल दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया जो भारत के अर्थव्यवस्था के लिए एक बहुत बड़ी राहत की खबर है।


