हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में SING (Singapore India Network for Growth) फोरम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा और सिंगापुर के बीच निवेश, तकनीक और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को देश की इनोवेशन कैपिटल बनाने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर के पास वैश्विक विशेषज्ञता है, जबकि हरियाणा के पास मजबूत औद्योगिक आधार, गुरुग्राम जैसा तकनीकी केंद्र और बड़े बाजारों से बेहतर कनेक्टिविटी है। दोनों की क्षमताओं को साथ लाकर नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

उन्होंने लॉजिस्टिक्स, शहरी विकास, टेक्नोलॉजी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग को सहयोग के प्रमुख क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर में सिंगापुर की कंपनियों के लिए निवेश की काफी संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में भी सहयोग बढ़ाने की बात कही। उन्होंने सिंगापुर के उद्योग जगत को हरियाणा में निवेश करने और दीर्घकालिक साझेदार बनने का निमंत्रण दिया।

सैनी ने कहा कि सरकार निवेशकों को केवल सुविधाएं ही नहीं, बल्कि तेज मंजूरी, बेहतर प्रशासन और जरूरी सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अब भारत-सिंगापुर संबंधों को निवेश से आगे बढ़ाकर स्थायी कारोबारी साझेदारी और ठोस परिणामों तक ले जाने का समय है।

Related Posts