पंजाब में बाढ़ ने विकराल का रुप ले लिया है,भारी बारिश की वजह से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।इसके साथ ही 23 जिलों के 1902 से अधिक गांव पानी की चपेट में हैं, जिससे 3.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। CM भगवंत मान ने प्रभावित गांवों में बाढ़ग्रस्त लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए एक-एक गजटेड अफसर नियुक्त करने के आदेश दिए हैं इससे प्रभावित लोग इन अधिकारियों के साथ अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे। इसके साथ ही पठानकोट में पहाड़ों का दरकना लगातार जारी है। शाहपुरकंडी डैम साइड जुगियाल-धारकलां रोड पर बारिश की वजह से एक केरू पहाड़ का मलबा गिरने से यातायात ठप हो गया है। वहीं, चक्की खड्ड के पास भी एक पहाड़ दरक खड्ड में गिरा है। चक्की खड्ड में कटाव की वजह से पहाड़ गिरने लगे है।

 

भाखड़ा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र एक फीट नीचे

हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही जोरदार बारिश के साथ बादल फटने की घटनाओं के चलते भाखड़ा डैम के जल स्तर में तेजी से होती वृद्धि को देखते हुए बीबीएमबी मैनेजमेंट से चारों फ्लड गेट 9-9 फीट तक खोल दिए।  भाखड़ा डैम का जलस्तर 1679 फीट पर पहुंच गया था। इस दौरान ट्रबाइनों व फ्लड गेटों के माध्यम से कुल 85 हजार क्यूसेक पानी की निकासी कर सतलुज दरिया के किनारे बसे निचले ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत मचा दी हालांकि डीसी रूपनगर वर्जित वालिया और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सुबह ही लोगों से अपने अपने घर छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाने को कह दिया थ

लुधियाना में कमजोर पड़ा बांध

पानी ने लुधियाना में भी असर दिखाना शुरू कर दिया। पहले शनिगांव डूबने के बाद अब सतलुज दरिया के किनारे बसे ससराली कॉलोनी इलाके में बांध कमजोर हो गया है। बांध कमजोर होने का पता चलते ही कैबीनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सरकार को दी और सेना को बुलाना पड़ा। शुक्रवार की सुबह से पानी आने से पूरे गांव और आसपास के एरिया को खाली करवा दिया गया है।

युद्धस्तर पर जारी बचाव-राहत कार्य

 पंजाब के स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इन क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। हालांकि तबीयत खराब होने की वजह से वो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने नहीं जा पाए। उनकी जगह आप के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री अमन अरोड़ा ने केजरीवाल को पंजाब में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया है, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24

Related Posts