अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पलटी मारी हैं, अमेरिका और जापान के बीच बड़ा ट्रेड डील औपचारिक रूप से लागू हो गया है. गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नए अमेरिका-जापान व्यापार समझौते को लागू करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया. उन्होंने इसे ‘अमेरिका-जापान व्यापार संबंधों के एक नए युग’ की शुरुआत बताया. इस आदेश में अमेरिका में आने वाले करीब सभी जापानी आयातों पर 15 फीसदी का बेसलाइन टैरिफ लगाया गया है, जबकि ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, एयरोस्पेस उत्पादों, जेनेरिक दवाओं और घरेलू स्तर पर उपलब्ध न होने वाले प्राकृतिक संसाधनों को सेक्टर-स्पेसिफिक छूट दी गई है. इस समझौते के तहत जापानी गाड़ियों पर अमेरिका में लगने वाला टैरिफ 27.5 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है. वहीं जापान ने अमेरिका में 550 अरब डॉलर के निवेश की बात दोहराई है. वही व्हाइट हाउस का कहना है कि इससे रोजगार बढ़ेंगे, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा. इस समझौते के तहत जापानी गाड़ियों पर अमेरिका में लगने वाला टैरिफ 27.5 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.
550 अरब डॉलर का निवेश
समझौते के तहत जापान ने अमेरिका में 550 अरब डॉलर निवेश करने की सहमति दी है. यह निवेश अमेरिकी अधिकारियों द्वारा चुने गए प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा जिससे हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी. साथ ही मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती मिलेगी. जापान ने अमेरिका से बने कमर्शियल विमान और डिफेंस आइटम खरीदने पर भी हामी भरी है
अमेरिकी उत्पादों को जापान में बढ़ावा
समझौते के तहत जापान ने अमेरिकी उत्पादों के लिए अपने बाजार को और खोलने का वादा किया है. इसमें कमर्शियल एयरक्राफ्ट, रक्षा उपकरण, चावल, मक्का, सोयाबीन, उर्वरक और बायोएथेनॉल जैसे कृषि उत्पाद शामिल हैं. टोक्यो ने अपनी न्यूनतम पहुंच योजना के तहत चावल आयात में 75% की वृद्धि करने पर सहमति जताई है. इससे अमेरिकी कृषि निर्यात को जापान में प्रतिवर्ष लगभग 8 अरब डॉलर का बाजार मिलेगा. इस से पता चलता है ट्रंप किधर फिसल जायें ये कोई नही कह सकता,रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24