देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, दिन के समय तेज धूप से लोगो को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक पहुंच चुका है । बच्चे बूढ़ों को इससे ज्यादा ही परेशानी हो रही है वही आम लोगों को भी इस प्रचंड गर्मी ने परेशान कर रखा है इतना ही नही मौसम विभाग ने साफ किया है कि 21 से 24 अप्रैल तक पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का असर तेज रहेगा। इस दौरान दिन के समय तेज धूप और लू जैसे हालात बन सकते हैं। कुछ स्थानों पर रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी।
राज्य के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण पूरे क्षेत्र में गर्मी का दबाव बना हुआ है।मोहाली और पटियाला लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब,जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। धूप में जरुरत पड़ने पर ही बाहर निकलें, पर्याप्त पानी पिएं , हल्का भोजन करने और धूप से बचने की सलाह दी गई है। वही अस्पतालों में हीटवेव से प्रभावित मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड तैयार किए गए हैं और 24 घंटे स्टाफ तैनात किया गया है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने को कहा है।


