आज सुबह लोगो के मोबाइल पर एक साथ vibration की तरह एक अलग ही तरह का आवाज सुनाई पड़ा जिससे सभी हैरत में पड़ गए। बतादें इससे घबराने की जरुरत नही है सरकार ने  एक नया मोबाइल बेस्ड डिजास्टर अलर्ट सिस्टम टेस्ट किया है। जो देश के सभी लोगों के मोबाइल पर आया है, इस मोबाइल डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम या इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी (NDMA) के साथ मिलकर तैयार किया है. इसका मकसद आपातकाल की स्थिति में लोगों को एक साथ अलर्ट करना है.

अलर्ट मेसेज में लिखा है “सतर्क नागरिक सुरक्षित राष्ट्र”

स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी. सतर्क नागरिक सुरक्षित राष्ट्र. इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है. ये एक परिक्षण संदेश है- भारत सरकार
यह सिर्फ टेस्टिंग का हिस्सा है और कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। भविष्य में जब यह सिस्टम पूरी तरह लागू हो जाएगा, तब यह किसी भी आपदा के समय सेकंड्स में लोगों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने में मदद करेगा, जिससे कई जानें बचाई जा सकेंगी.

Related Posts