असम के जोरहाट रौरिया एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32  विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घ/टनाग्र/स्त हो गया.यह विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हा/दसे का शिकार हो गया. हादसे के बाद उसमें आ/ग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एक कार्गो विमान था, जिसका इस्तेमाल सैन्य सामान की ढुलाई और सैनिकों के लिए किया जाता है.

यह विमान दुर्ग/म इलाकों में भी संचालन के लिए जाना जाता है.घटना के बाद मौके पर राहत और जांच का काम जारी है. दुर्घटना इतना भय़ानक था कि उसमें पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है।हालांकि भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक हताहत की पुष्टि नहीं की गई है.

इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि IAF का AN-32 एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कमेटी बना दी गई है. वायुसेना ने कहा है कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Related Posts