विश्व के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में से एक HPCA क्रिकेट स्टेडियम में  आज शनिवार को भारत और अफ़गानिस्तान के बीच भिड़ंत होगी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा।

मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार वनडे सीरीज खेली जा रही है।

वनडे में टीम इंडिया के आगे भले ही अफगानिस्तान का रिकॉर्ड कोई खास नहीं रहा है

लेकिन फिर भी इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है।

दो दिनों से होने वाली बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आशंका जताई है शनिवार को बारिश की संभावना 55% है।

मौसम का असर धर्मशाला में  मैच पर देखा जा सकता है।

भारतीय बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर होगी।

Related Posts