फीफा वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के तीसरे दिन (13 जून) फुटबॉल प्रेमियों को एक के बाद एक  बेहद रोमांचक ग्रुप स्टेज मैच देखने को मिलने वाले हैं। दुनिया की कई मजबूत टीमें मैदान में उतरकर अगले दौर की अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

ग्रुप B और ग्रुप C की टीमें मैदान पर उतरकर सुपर-राउंड में परचम लहरानें के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। पहला मैच ग्रुप बी के टीमों के बीच खेला जाएगा, जहां कतर और स्विट्जरलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।

मैच सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा।

दूसरा मुकाबला ब्राजील और मोरक्को के बीच सुबह 4:30 बजे से न्यू यॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोरक्को की टीम पिछले वर्ल्ड कप के अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी

तीसरा मैच सुबह 6:30 बजे से हैती और स्कॉटलैंड के बीच मियामी स्टेडियम में होगा।मैसाचुसेट्स के फॉक्सबरो स्थित बोस्टन स्टेडियम में यह मुकाबला स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमों के लिए ग्रुप स्टेज की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

चौथा मैच सुबह 9:30 बजे से ऑस्ट्रेलिया और तुर्की के बीच सिएटल स्टेडियम में, जबकि 5वां मुकाबला जर्मनी और कुरासाओ के बीच ह्यूस्टन स्टेडियम में रात 10:30 बजे से खेला जाएगा।

फुटबॉल प्रेमियों की नजरें इन सभी मुकाबलों पर टिकी रहेंगी, क्योंकि ग्रुप चरण का हर मैच सुपर राउंड की राह तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

 

 

Related Posts