महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने 8 मई यानी आज 10वीं का रिजल्ट सुबह 11.30 बजें जारी कर दिया. इस साल कुल 92.09 प्रतिशत स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं, जबकि कुल 179 छात्रों ने पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं.महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच राज्य भर के 5111 केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

स्टूडेंट महाराष्ट्र SSC 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

स्टूडेंट अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं.

मार्कशीट आप इस तरह डाउनलोड कर सकते है-

1: महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल बेबसाइट पर जाएं।

2: महाराष्ट्र SSC परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।

3: लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।

4: रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करें।

5: मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

 

 

 

Related Posts