पश्चिम बंगाल में आज विधायक दल की बैठक को लेकर गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह कोलकाता पहुंचे । एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सुवेंदु अधिकारी ने किया। शाह को CM चुनने के लिए भाजपा ने ऑब्जर्वर बनाया है।  

अमित शाह मां काली मंदिर में माता का आर्शिवाद लेने के लिए पहुंचे उन्होने माता को दंडवत प्रणाम किया।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के नोवोटेल होटल में गृहमंत्री अमित शाह से अकेले मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल में BJP की बम्पर जीत के बाद आज नए CM फेस पर सुवेंदु अधिकारी का नाम होगा।

पश्चिम बंगाल में पिछले 26 साल से उपमुख्यमंत्री का पद खाली है।

26 साल बाद राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। वही दूसरा डिप्टी CM दार्जिलिंग से एक पुरुष विधायक होगा।

कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी मीटिंग में मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबित सुवेंदु  के पास गृह मंत्रालय का प्रभार होगा। कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक के बाद आज शाम 5 बजे तीनों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

माना जा रहा है कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल 10 बजे मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी CM शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी,  अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह से पहले लड्डू बनवाए जा रहे है जो स्थानिय निवासियों में बांटे जाएंगे।

Related Posts