AAP से निकल कर भाजपा गए सांसदों को हाईकोर्ट से राहत मिली है, राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता की कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यवाई पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दिया है।
अब ट्राइडेंट ग्रुप के खिलाफ फिलहाल किसी भी तरह की कठोर कार्रवाई पर रोक लगा दी है.
अदालत ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया कि कंपनी को पहले कथित कमियों को दूर करने का अवसर दिया जाए, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाए
कोर्ट ने कहा कि जब तक गंभीर पर्यावरणीय आपातस्थिति साबित न हो,
कंपनी को कमियां दूर करने का उचित अवसर देना अनिवार्य है। जरूरत पड़ने पर एनजीटी जाने की भी छूट दी गई है।
उधर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजीव पाठक ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर पंजाब सरकार द्वारा उनके खिलाफ दर्ज केस की कॉपी मांग ली है।
वही हाईकोर्ट में आज संदीप पाठक की याचिका पर आज सुनवाई होगी


