पंजाब के पूर्व IAS अधिकारी और पूर्व विशेष मुख्य सचिव KBS Sidhu ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पंजाब में न/शे के खिलाफ ठोस और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Sidhu ने 30 सितंबर को जालंधर में अमित शाह के संबोधन और Drug-Free India 2029 अभियान का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 2029 तक पंजाब को न/शामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ अगले कुछ महीनों के लिए भी स्पष्ट लक्ष्य तय होने चाहिए।

KBS Sidhu ने दिए ये 5 सुझाव

  • सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम: पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन रोकने के लिए समयबद्ध योजना बनाई जाए।
  • BSF और पंजाब पुलिस में बेहतर तालमेल: 50 किलोमीटर के क्षेत्र में दोनों एजेंसियों के बीच स्थायी संयुक्त व्यवस्था बनाई जाए।
  • पंजाब में NCB कार्यालय: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कार्यालय जल्द शुरू किया जाए।
  • बड़े ड्रग तस्करों पर कार्रवाई: केवल छोटे तस्करों और कूरियर पर कार्रवाई के बजाय बड़े ड्रग नेटवर्क और तस्करों पर ध्यान दिया जाए।
  • न/शामुक्ति और पुनर्वास: सीमावर्ती और दोआबा जिलों में डि-एडिक्शन और पुनर्वास के लिए केंद्र की ओर से विशेष सहायता दी जाए।

SGPC चुनाव और करतारपुर कॉरिडोर का भी मुद्दा उठाया

KBS Sidhu ने पत्र में SGPC चुनाव, भाई बलवंत सिंह रजोआना की दया याचिका और करतारपुर साहिब कॉरिडोर का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने SGPC के आम चुनाव की तारीख घोषित करने और रजोआना की लंबित दया याचिका पर निर्णय लेने की मांग की। साथ ही नवंबर में प्रकाश गुरुपर्व से पहले सुरक्षा इंतजामों के साथ करतारपुर कॉरिडोर खोलने का सुझाव दिया।

Sidhu ने दोआबा में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए फरवरी 2027 में केंद्र सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की मांग भी रखी।

Related Posts