JioBharat 4G Phone: ₹1,499 में फोन, 6 महीने का रिचार्ज फ्री, हर महीने मिलेगा 14GB डेटा
मुंबई, 1 अक्टूबर 2026: रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर फीचर फोन यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी JioBharat 4G फोन को ₹1,499 में दे रही है और इसके साथ 6 महीने का रिचार्ज भी फ्री मिलेगा। इस दौरान ग्राहकों को हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
6 महीने के रिचार्ज की नहीं होगी चिंता
इस ऑफर के तहत JioBharat 4G फोन खरीदने वाले ग्राहकों को अगले छह महीने तक अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। जियो के मुताबिक, 2G फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक आमतौर पर करीब ₹199 प्रति महीने रिचार्ज पर खर्च करते हैं।
छह महीने में यह खर्च करीब ₹1,200 होता है। ऐसे में ₹1,499 में फोन और छह महीने का रिचार्ज मिलने के कारण 2G से 4G पर अपग्रेड करने का अतिरिक्त खर्च करीब ₹299 रह जाता है। हालांकि, फोन खरीदते समय ग्राहक को ₹1,499 की पूरी कीमत चुकानी होगी।
JioBharat 4G में मिलेंगी ये सुविधाएं
2G से 4G नेटवर्क पर आने के साथ JioBharat यूजर्स को कई डिजिटल सुविधाएं भी मिलेंगी। फोन में:
- हर महीने 14GB डेटा
- अनलिमिटेड HD वॉयस कॉलिंग
- JioTV पर 500 से ज्यादा टीवी चैनल
- JioHotstar पर क्रिकेट, फिल्में और मनोरंजन
- म्यूजिक की सुविधा
- JioPay के जरिए UPI पेमेंट
जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
JioBharat 4G फोन के फीचर्स
JioBharat 4G फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक यह खास ऑफर JioBharat के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 मॉडल पर लागू होगा।
2G यूजर्स को 4G पर लाने की कोशिश
इस ऑफर के जरिए जियो का फोकस अभी भी 2G फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 4G नेटवर्क पर लाने पर है। कम कीमत वाले फोन के साथ छह महीने का रिचार्ज फ्री होने से ग्राहक को शुरुआत में अलग से रिचार्ज खर्च नहीं करना पड़ेगा।
Note: ऑफर की उपलब्धता और लागू मॉडल/शर्तें खरीदारी के समय जियो की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार हो सकती हैं।


