जियो ने अपने ग्राहकों के लिए लंबे समय वाले OTT-Pass लॉन्च किए हैं। कंपनी ने 550 रुपये का 84 दिन और 2,000 रुपये का 365 दिन वाला नया पास पेश किया है। इससे ग्राहकों को लंबे समय तक फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी कंटेंट देखने की सुविधा मिलेगी।

इन पास में 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, Jio TV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G का लाभ शामिल है। ये नए पास उन ग्राहकों के लिए हैं, जिनके पास एक साल की वैधता वाला एक्टिव बेस प्लान है। वॉयस-ओनली प्लान वाले ग्राहक इनका लाभ नहीं ले सकेंगे।

लंबी अवधि का पास लेने पर ग्राहकों को बचत भी होगी। 84 दिन के लिए पहले 200 रुपये वाला पास तीन बार लेने पर 600 रुपये खर्च होते थे, जबकि नया 84 दिन वाला पास 550 रुपये में मिलेगा। यानी 50 रुपये की बचत होगी। इसी तरह 365 दिन के पास की कीमत 2,000 रुपये है, जिससे पुराने हिसाब से 400 रुपये तक की बचत हो सकती है।

डेटा की बात करें तो 200 रुपये वाले पास में 30GB, 550 रुपये वाले पास में 90GB और सालाना पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।

OTT कंटेंट में YouTube Premium, Jio Hot star, Amazon Prime, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+ और Fan Code समेत कई सेवाएं शामिल हैं। Jio TV पर मनोरंजन, न्यूज, स्पोर्ट्स और बच्चों के चैनल भी देखे जा सकते हैं।

नए पास My Jio ऐप, जियो की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

Related Posts