टेलीकॉम सेक्टर में जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर बढ़त दर्ज की है। TRAI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या करीब 24 लाख बढ़ी, जो प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा है।
इस दौरान एयरटेल के ग्राहकों में करीब 21.1 लाख, वोडाफोन आइडिया में 5.06 लाख और बीएसएनएल में करीब 4.93 लाख की बढ़ोतरी हुई। अगस्त के अंत तक जियो का कुल मोबाइल ग्राहक आधार करीब 50.84 करोड़ पहुंच गया।
अगर मशीन-टू-मशीन (M2M) कनेक्शन को अलग कर दें, तो जियो ने अगस्त में करीब 18.6 लाख सामान्य मोबाइल ग्राहक जोड़े। वहीं, एयरटेल के सामान्य मोबाइल ग्राहकों में करीब 5 लाख की बढ़ोतरी हुई। M2M कनेक्शन हटाने के बाद जियो का ग्राहक आधार करीब 48.13 करोड़ और बाजार हिस्सेदारी लगभग 41.7 प्रतिशत रही।
एक्टिव मोबाइल ग्राहकों के मामले में भी जियो की बढ़त रही। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में M2M को छोड़कर जियो के एक्टिव ग्राहकों में करीब 17 लाख की वृद्धि हुई।


