चंडीगढ़, 14 अप्रैल 2026: देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए सीमित अवधि की ‘समर गेटअवे’ सेल लॉन्च की है, जिसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10% तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर 14 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक की गई बुकिंग पर मान्य रहेगा, जबकि यात्रा अवधि 1 जुलाई से 9 अक्टूबर 2026 तक होगी।
यात्री SUMR10 प्रोमो कोड का उपयोग कर इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप और चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म्स के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा एयरलाइन ने फास्ट फॉरवर्ड, अतिरिक्त बैगेज, सीट सिलेक्शन और XL सीट्स पर भी विशेष छूट की घोषणा की है।
इंडिगो ने कहा कि यह ऑफर यात्रियों को किफायती किराए, बेहतर सुविधा और लचीले यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।


