मोहाली, 14 अप्रैल: राज्य के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां तथा मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली के एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों/जमीन मालिकों द्वारा पिछले कई दिनों से गमाडा कार्यालय, मोहाली के बाहर जारी भूख हड़/ताल को आज समाप्त करवाया। सरकार की ओर से किसानों की मांगें स्वीकार किए जाने की घोषणा के बाद किसान नेताओं को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया गया। इस अवसर पर गमाडा की मुख्य प्रशासक साक्षी साहनी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी रोहित जिंदल भी मौजूद रहे।
मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार हमेशा किसानों और जमीन मालिकों के हितों को प्राथमिकता देती है और राज्य में किसानों से जुड़ा कोई भी फैसला उनकी सहमति के बिना नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि एयरोपोलिस प्रोजेक्ट के ई, एफ, जी, एच, आई, जे ब्लॉकों के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण भी किसानों की सहमति से ही किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में सभी वर्गों से किए वादे पूरे किए हैं। हाल ही में विधानसभा में पारित ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बेअदबी की घटनाओं पर सख्त सजा का यह ऐतिहासिक निर्णय सरकार की श्रद्धा को दर्शाता है।


