मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सीजफायर के बाद भी अमेरिका इजरायल ईरान और लेबनान पर हमलें कर रहें है। यह सैन्य तनाव तब और बढ़ गया जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्नयाहू ने लेबनान में सैन्य हमले बढ़ाने की घोषणा की। इजरायली सेना ने गुरुवार तड़के लेबनान के चौथे सबसे बड़े शहर टायर पर भारी बम/बारी की, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौ/त हो गई। यह हमला हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई के तहत किया गया, जबकि कल वॉशिंगटन में इजरायल और लेबनान में महत्वपूर्ण वार्ता होने वाली है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, हमलों में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले में एक इजरायली सैनिक की मौ/त
वहीं उत्तरी इजरायल में हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले में एक इजरायली सैनिक की मौ/त हो गई। लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना के खिलाफ कई ह/मलें करने का दावा किया उसने इसे जबाबी कार्य़वाही का नाम दिया। बताया जा रहा है कि यह कदम हिजबुल्लाह द्वारा फाइबर-ऑप्टिक विस्फोटक ड्रोन इस्तेमाल किए जाने के बाद उठाया गया, जिन्होंने लेबनान में इजरायली सैनिकों को निशाना बनाया और इजरायल के उत्तरी सीमावर्ती शहरों तक पहुंच बनाई। स्पेन ने दक्षिणी लेबनान में इजराइल की लगातार ब/मबारी पर कड़ी नाराजगी जताई है।
लेबनानी और इजरायली सैन्य अधिकारी शुक्रवार को अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन में पहली सुरक्षा वार्ता करने वाले हैं। इन वार्ताओं को लेकर 17 अप्रैल से लागू संघर्षविराम को बढ़ाया गया है, हालांकि इसके बावजूद इजरायल ने लगातार लेबनान पर हमले जारी रखें है। फिलहाल लेबनान की राजधानी बेरूत को इन हमलों से अलग रखा गया है ।
अब ओमान को मिली धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होमुर्ज स्ट्रेट पर किसी भी देश को कंट्रोल करने को लेकर स/ख्त है उन्होने ओमान को भी सीधी चेता/वनी दी है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के बाद अब ओमान की ध/मकी मिली है। कैबिनेट मीटिंग के दौरान ट्रंप ने कहा, होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खुला रहना चाहिए और इसे ‘इंटरनेशनल जलक्षेत्र’ बताते हुए कहा कि इस पर कोई एक देश अपना अधिकार नहीं दिख सकता है. दुनिया के सभी जहाजों को यहां से गुजरने की आजादी होगी।
ट्रम्प ने कहा कि हम इस पर नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। ईरान इसे कंट्रोल करना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो उसे उड़ा देंगे। थोडी देर बाद ट्रंप ने अपने व्यवहार में नरमी देते हुए ओमान के बारे में कहा वो यह बात समझते है वे ठीक रहेंगे।


