चंडीगढ़ में अब लोगो को घरों को लेकर समझौता करना पड़ेगा क्योंकि अब चंडीगढ़ में लोग मनपसंद डिजाइन के कोठी नही बनवा पाएगे ।

इसको लेकर चंडीगढ़ प्रशासन अब शहर में प्लॉटेड डेवलपमेंट नहीं करेगा  अब लोगों को प्लॉट नही बेचे जाएगें।

अब केवल फ्लैट्स बनाने की परमिशन दी जाएगी।  वही पार्किग की दिक्कत  को भी लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है

मिक्सड लैंड जमीन का एरिया भी बढ़ाया जाएगा। अब 4 से 6 मंजिला वाले फ्लैट्स बनाए जाएगें

इसके साथ  ही औद्धौगिक प्लॉटो के अंदर ही श्रमिकों लेबर और सुरक्षा गार्डों के रहने के लिए हॉस्टल या डॉरमेट्री बनाने की अनुमति दी गई है।

Related Posts