पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिलाओं के लिए शुभेंदु सरकार ने सरकारी मदद दी है ।  मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘अन्नपूर्णा योजना’ का आगाज कर दिया है. इस योजना के तहत सरकार प्रदेश की हर महिला को हर महीने 3,000 रुपये की सीधी मदद देगी. आज यानी 27 मई से ही इसके फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं. यह योजना पूर्व सरकार की चलाई गई लक्ष्मी भंडार स्कीम की जगह ले रही है इस स्कीम में महिलाओं को अब और ज्यादा फायदा मिलने वाला है.

अगर आप भी बंगाल के है और इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो अन्नपूर्णा योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फॉर्म भरा जा सकेगा। राज्य सरकार की बेवसाइट पर फॉर्म को आज ही अपलोड कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया एक दिन में पूरी नहीं होगी एक जून से 90 दिनों तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए जाएंगे इसलिए लोगों को जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है।

बीडीओ, निगम और पंचायत अधिकारी 30 दिनों तक घर-घर जाकर भी फॉर्म भरवाएंगे। जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, वे ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे। राज्य सरकार की बेवसाइट पर फॉर्म अपलोड होने के वजह से लोग आज से ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। लक्ष्मी भंडार पाने वाले कई लोगों के लिए यह खबर खुश करने वाली नही है क्योंकि जो लोग अभी तक लक्ष्मी भंडार का लाभ ले रहें थे वो इस अन्नपूर्णा योजना के लिए अयोग्य साबित हो गए है।

30 लाख लाभार्थी नई ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना के लिए अयोग्य

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के लगभग 30 लाख लाभार्थी नई ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना के लिए अयोग्य पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों में कई ऐसे थे जो या तो भारत के नागरिक नहीं थे या फिर उनके नाम राज्य की मतदाता सूची से स्थायी रूप से हटा दिए गए थे।

इस प्रक्रिया में SIR से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग किया गया । राज्य सचिवालय ने आज से फॉर्म जारी किये है ।  शुभेंदु सरकार की यह स्कीम सभी भारतीय महिलाएं के लिए हैं, सभी महिलाएं इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं.

Related Posts