हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रदेश के 50,04,873 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 1,595 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि भेजी। सरकार के अनुसार, इस कदम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया गया है।

सबसे अहम तौर पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त जारी की गई। इसके तहत 9.98 लाख महिलाओं के खातों में 209.62 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। अब तक इस योजना की 10 किस्तों में 2,042.31 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सितंबर से योजना की आय सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये की जाएगी।

किस योजना में कितनी राशि पहुंची?

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 34.93 लाख लाभार्थियों को 1,124.94 करोड़ रुपये।
  • दयालु योजना: 6,224 परिवारों को 234.77 करोड़ रुपये।
  • हर घर-हर गृहिणी: 4.93 लाख महिलाओं को 19.17 करोड़ रुपये की सब्सिडी।
  • हरित खाद योजना: 13,237 किसानों को 7 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न

Related Posts