चंडीगढ़ में आज से यूटी क्रिकेट एसोसिएशन और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है।
इस टूर्नामेंट की थीम नशा भगाओं- बल्ला घुमाओं रखी गई है। जो युवाओं को संदेश देती है नशे से दूर रहने की।
सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शाम तीन बजे के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और यूटी प्रशासन के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद इस टूर्नामेंट का आगाज करेंगे।
इस मौके पर टूर्नामेंट चेयरमैन संजय टंडन और चंडीगढ़ पुलिस के महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा समेत पुलिस और यूटीसीए के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
टूर्नामेंट में कुल 288 टीमें मैदान में अपना प्रदर्शन दिखाएगी, जिनमें 256 लड़कों की और 32 लड़कियों की टीमें हिस्सा लेगी।


