पंचकूला, 8 अप्रैल: राजकीय महाविद्यालय, कालका के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग ने प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा के मार्गदर्शन तथा विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र अटवाल के निर्देशन में छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने और कक्षा से परे अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से वाणिज्य छात्रों के लिए एक शैक्षिक यात्रा का सफल आयोजन किया।
इस यात्रा के अंतर्गत ऋषिकेश, हरिद्वार तथा नीलकंठ महादेव मंदिर के भ्रमण कराए गए। यात्रा के दौरान छात्रों ने पर्यटन प्रबंधन, स्थानीय व्यावसायिक गतिविधियों, धार्मिक पर्यटन की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
इस शैक्षिक यात्रा में 53 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उनके साथ वाणिज्य संकाय के डॉ. जसपाल सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर अंजना, डॉ. सुरेश कुमार तथा डॉ. सुमन भी उपस्थित रहे। छात्रों ने यात्रा का भरपूर आनंद लिया और यह अनुभव सभी के लिए अत्यंत यादगार रहा।


