CM सैनी ने यूपीएससी द्वारा नव चयनित युवाओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस अवसर पर उन्होने कहा यह समारोह हरियाणा की नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का उत्सव है। अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश की सर्वोच्च सेवाओं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देता हूं।
इसके साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में UPSC में पासआउट हुए सूबे के युवाओं से मुलाकात की।
इस दौरान सीएम सैनी ने युवाओं से वादा भी किया उन्होने कहा सरकार जल्द ही सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में UPSCऔर HCS की कोचिंग शुरू करेगी।
युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना भी होगी शुरू
CM सैनी नेआर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए ऐलान किया कि प्रतिभाशाली युवाओं के प्रोत्साहन के लिए सरकार मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना भी शुरू करेगी। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होने एकांश ढुल को बधाई देते हुए कहा हरियाणा प्रदेश के बेटे एकांश ढुल ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस साल हरियाणा के 77 होनहार युवा संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा परिणाम में अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं।


