बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है लगातार कई दिनों से पहाडों और मैदानी क्षेत्रों में होने वाली बारिश ने ठंड के दिन फिर से वापस लौटा दिए है हालांकि पर्यटकों के लिए पहाड़ों पर इन दिनों घूमना जारी है बारिश को लेकर हिमाचल में मौसम बिगड़ा हुआ हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का क्रम जारी है।
आज भी शिमला के नारकंडा और कुफरी समेत लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर सुबह 6 बजे के बाद बर्फके फाहे गिरने शुरु हो गए जिसकों देख कर पर्यटकों में रोमांच उठने लगा सभी बड़े खुश नजर आएं। इससे पहले, पूरे प्रदेश में रात भर तेज बारिश हुई । कई जगहों पर तेज हवाओँ ने अपना रुख बढ़ा दिया।
मनाली में मौसम सुहावना हो गया है। घाटी में बारिश हो रही है मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर आज भी जारी है। पर्यटक अटल टनल रोहतांग की ओर फोर बाई फोर वाहनों में जा रहे है। मनाली में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही।
मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। जिसमें कांगड़ा, कूल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर है।
सेब के खेतों से इस बारिश और बर्फबारी के वजह से नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सेब के बगान को ओलो से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस टूट रहे है। इस वजह से सेब की फसल को नुकसान पहुंच रहा है।


