पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुसाइट केस में आज पंजाब पुलिस ने पूर्व मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्हें मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
उन्हें अमृतसर लाया जा रहा है। मृतक रंधावा का परिवार बार-बार भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।
आज सुबह ही परिवार ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर सड़क पर बैठने की बात कही थी।
वही पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होने सरेंडर किया है।
सुबह DCP ने परिवार से गगनदीप का मोबाइल लेना चाहते थे, लेकिन परिवार ने देने से मना कर दिया
परिवार का कहना था पहले भुल्लर को गिरफ्तार किया जाए।
कांग्रेस सासंद गुरजीत औजला ने लोकसभा में CBI जांच की मांग करने का मुद्दा उठाया
जिस पर गृहमंत्री ने कहा पंजाब के सांसदों से निवेदन है कि मुझे लिख कर देदें जिससे मैं CBI को केस ट्रांसफर कर दूं।


