पंजाब के अमृतसर के रामपुरा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने न/शे के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो न/शे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पंजाब से बाहर करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल न/शा बेचने वालों पर कार्रवाई करना ही नहीं होगा, बल्कि न/शे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को भी इससे बाहर निकालना प्राथमिकता रहेगी। युवाओं को इलाज, परामर्श और जरूरी सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटाने पर जोर दिया जाएगा।

सैनी ने कहा कि न/शे की समस्या का असर परिवारों और समाज दोनों पर पड़ रहा है। इसलिए इस चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस और समाज को मिलकर काम करना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जाएगा और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts