सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पंथक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ‘गुरु ग्रंथ साहिब जागत जोत सुरक्षा एक्ट-2026’ की धाराओं और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े एक विवादित वायरल वीडियो पर चर्चा हुई इसके साथ ही CM मान के वायरल विडियो पर फॉरेसिक जांच रिपोर्ट भी पढ़कर सुनाई गई।

श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने अकाल तख्त ने स्वयं दो मान्यता प्राप्त एजेंसियों से जांच कराई। दोनों एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के उस वायरल वीडियो को सही पाया है जिसमें वे कथित तौर पर वॉयरल विडियों में श/राब के ग्लास पकड़े हुए दिख रहे हैं।

 ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब कौम की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है और इसकी मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी पंथक संगठनों से आपसी मतभेद भुलाकर कौम के हितों और तख्त की गरिमा की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

 

Related Posts